फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता के त्याग और स्वाभिमान से प्रेरणा लें बेटियां : विचित्रा कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद और मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की ओर से बृहस्पतिवार को चावली देवी इंटर कॉलेज में सीता नवमी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विभाग संयोजिका विचित्रा कौशिक ने नारी शक्ति, त्याग और स्वाभिमान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीता नवमी केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि नारी शक्ति, पर्यावरण और नैतिक मूल्यों का त्योहार है। उन्होंने जोर दिया कि बेटियों को माता सीता के त्याग, तपस्या और स्वाभिमान से प्रेरणा लेनी चाहिए। विचित्रा कौशिक ने कहा कि स्वाभिमान से बड़ा कुछ नहीं। यह माता सीता के जीवन का आदर्श है। इससे पहले अध्यक्ष सुरभि, महानगर संयोजिका पायल और महानगर उपाध्यक्ष नीतू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिप्रा और संगीता ने माता सीता के भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन सीता की आरती के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें