एएस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एएस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शनिवार को महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली। रैली कोतवाली मवाना व महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने छात्राओं से कहा कि बेटियों को मन से भी मजबूत बनना चाहिए।
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा , महिला सशक्तिकरण प्रभारी रेनू रानी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में लगभग 1300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने रैली के माध्यम से मवाना नगर के लोगों को जागरूक किया और महिला शक्ति को प्रदर्शित किया। छात्राओं के द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन भी किया गया। मवाना पुलिस ने आपात परिस्थितियों में किस प्रकार पुलिस की सहायता प्रदान की जा सकती है, आपात स्थिति में किस प्रकार महिलाएं अपने आप को सुरक्षित रख सकती हैं, किसी भी व्यक्ति के द्वारा यदि तंग किया जाता है, तब उसे छुपाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि खुलकर विरोध करते हुए उसके द्वारा किए गए कृत्य की सजा उसे दिलाने का कार्य करना होगा की जानकारी दी। विद्यालय में आर्य समाज पद्धति पर हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मनोज कुमार, रेनू रानी, प्रीती शर्मा, प्रीती पाल, पुनीत गुप्ता, विमलेश, रोहित, जुगेंद्र कुमार, राखी, सीमा, रनिशा, मीनाक्षी, इमरान, शिवम, सुनील गुप्ता, डॉ. वीरपाल सिंह, संदीप, विकास आदि मौजूद रहे।