फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बेटियां असुरक्षित, शोहदों का आतंक

Fri, 01 Feb 2019 03:23 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : meerut
विज्ञापन
शहर में जंगलराज के बीच शोहदों का आतंक फैला है। बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बुधवार को सोफिया की छात्रा से बीच शहर में गलत हरकत के बाद मनचले सरेआम गुंडई पर उतर आए। बृहस्पतिवार को शहर में तीन जगहों से संगीन मामले सामने आए, जिनमें पुलिस की लापरवाही साफ देखने को मिली।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के बाद अगवा करने का प्रयास
सिविल लाइन थानाक्षेत्र निवासी एक उद्यमी की दो बेटियां आरजी कॉलेज में पढ़ती हैं। दोनों बहनों से दोपहर को कॉलेज से लौटते समय मोहनपुरी में 6-7 युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचने पर भीड़ जुटी तो मनचले वहां से भाग निकले। छात्राओं ने घर पहुंचकर घटना बताई तो उनकी मां दोनों बेटियों को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिस पर तीनों मायूस होकर लौट गई। इसकी जानकारी पर व्यापारी नेता जीतू नागपाल और शैंकी अग्रवाल समेत दर्जनों व्यापारी पीड़ित के घर पहुंचे। उसके बाद व्यापारियों,  दोनों छात्राएं और उनकी मां शाम को थाने पहुंचीं और हंगामा किया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा, तो हरकत में आई पुलिस दो आरोपियों को मोहनपुरी से उठा आई, जिन्हें छात्राओं ने पहचान लिया।
बेटी रोई तो शोहदों पर टूटी मां
दोनों बेटियों को बिलखता देख मां थाने लाए दोनों शोहदों पर बरस पड़ी। लेकिन शोहदों को कोई पछतावा नहीं था। जिस पर महिला का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस के सामने ही दोनों मनचलों की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह महिला को शांत किया। उसके बाद महिला ने दोनों शोहदों को नामजद करते हुए छह युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के बोल, 50 रुपये का लगा लो ताला
मनचलों की अराजकता से टीपीनगर क्षेत्र के एक स्कूल की शिक्षिकाएं और छात्राएं परेशान हैं। मनचले स्कूल के शौचालय का ताला तोड़कर ले गए। दीवार तक तोड़ दी। प्रधानाचार्या ने टीपीनगर थाने में शिकायत की तो इंस्पेक्टर का जवाब था कि क्या एक-एक स्कूल में पुलिस बैठाऊं। शौचालय का ताला टूटा है, 50 रुपये का होगा। आपको तो सरकारी कोटे से पैसा मिल जाएगा, नहीं मिले तो मुझसे 50 रुपये ले जाओ। इसमें रिपोर्ट दर्ज कराने की क्या जरूरत है। प्रधानाचार्या ने कहा कि सवाल 50 रुपये के ताले का नहीं। शोहदे का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। इस एकमात्र शौचालय का प्रयोग करने से छात्राएं और शिक्षिकाएं डरने लगी हैं। इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद ने बताया है कि प्रधानाचार्या ने शौचालय का ताला बार-बार चोरी होने शिकायत की है। मुकदमा दर्ज किया गया है। स्कूल में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।
महिला से छेड़छाड़
शास्त्रीनगर में ई-रिक्शा सवार महिला से बाइक सवार दो युवकों ने बृहस्पतिवार दोपहर छेड़खानी कर दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। जिस पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें