फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठियों संग बाजार में चाट खाती दिखी बेटी तो बिफरे परिजन, छात्रों की जमकर कर डाली धुनाई   

Sun, 01 Mar 2020 05:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत निवासी एक15 वर्षीय किशोरी अपने दो सहपाठियों के साथ चाट खा रही थी। तभी उसके परिजनों की नजर पड़ गई। इससे नाराज परिजनों ने दोनों युवकों के साथ भिड़ गए और मारपीट की। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। बात इतनी बढ़ी की यह मामला कोतवाली तक पहुंच गया।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी बड़ौली रोड पर चाट की दुकान पर दो सहपाठियों के साथ चाट खा रही थी। इसकी सूचना किसी ने परिजनों को दे दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और चाट खा रहे युवकों से भिड़ गए। 

बात बढ़ने पर उनमें मारपीट होने लगी। बाद में बदनामी के डर से किशोरी के परिजनों ने इस मामलें की सूचना पुलिस को नहीं दी। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में अब तक उनके पास कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें