फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी मां: मदर्स डे पर मासूम बेटी को हाथ-पांव बांधकर पीटा, थाने पहुंचकर पति बोला-साहब! हत्या भी कर सकती है

Wed, 17 May 2023 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र पहुंचे एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी उसकी बेटी की हत्या कर सकती है। मदर्स डे के लिए पत्नी ने बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मेडिकल थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के राजीव गांधी नगर निवासी एक युवक ने मेडिकल थाने पहुंचकर कहा कि पत्नी उसकी बेटी की हत्या कर सकती है। थाने में दी तहरीर में युवक ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2015 में हुई थी। उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती है, जो उसके माता-पिता से अलग रहने का दबाव बनाती है और मारपीट करती है। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की जाती है।

विज्ञापन


14 मई की शाम उसकी पत्नी ने माता-पिता को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह पति ने बीच-बचाव कराया। इसके बाद तीन वर्षीय बेटी के साथ भी मारपीट की गई। बेटी को भी जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। निर्दयता दिखाते हुए उसके हाथ-पैर बांध दिए।

यह भी पढ़ें: UP: पिता के लाड़-मां की ममता पर भी न खाया तरस, इकलौते बेटे ने इस कदर की हैवानियत, दंपती के शव देख सिहर उठे लोग

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस घटना के बाद वह बेटी को लेकर कहीं चली गई है। पति ने आशंका जताई कि उसकी पत्नी बेटी की हत्या कर सकती है। दोनों की तलाश कर बेटी को बचाया जाए। उधर, मेडिकल थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

मदर्स-डे पर हुई बच्ची को बांधकर पीटने की घटना 
जिस समय महिला ने अपनी तीन साल की बच्ची के निर्दयता से हाथ-पैर बांधे थे, तभी परिवार के किसी सदस्य ने उसका वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला की निर्दयता साफ दिखाई दे रही है।

वह कभी बच्ची का मुंह दबा रही है, तो कभी उसे डांट रही है। वायरल हुए इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी चल रहे हैं, क्योंकि 14 मई को मदर्स-डे था और उसी दिन यह घटना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें