फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: प्रेमी के लिए करवाचौथ का व्रत करने से रोका तो बेटी ने पिता को भिजवाया जेल

Sun, 28 Oct 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
करवाचौथ - फोटो : getty images
विज्ञापन

मामला यूपी के सहारनपुर का है। जहां प्रेमी के लिए करवाचौथ का व्रत रखने से मना करने पर पुत्री ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा दिया। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस पिता को थाने ले गई। जहां पुलिस ने शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। 

विज्ञापन


नानौता थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को करवाचौथ के पर्व पर एक युवती ने अपने प्रेमी के लिए व्रत रखा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी माता-पिता को नहीं थी।

घर में युवती की मां द्वारा व्रत रखने का आभास होने पर उससे पूछताछ की तो उसने अपने प्रेमी के नाम का व्रत रखने की बात बता दी। इस पर घर में हंगामा खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


युवती के पिता द्वारा इस मामले का विरोध किया गया। आरोप है कि युवती ने मां-बाप पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अपने प्रेमी को मोबाइल कॉल कर घर पर बुलवा लिया। युवती के घर पहुंचे युवक ने इस मामले की सूचना 100 डायल पुलिस को दे दी। कुछ ही देर बाद 100 डॉयल पुलिस युवती के घर पहुंच गई। 

विज्ञापन

पुलिस के सामने ही युवती ने अपने पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा दिया। पुलिस पिता को अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने पिता का चालान शांतिभंग में किया है।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई लिखित तहरीर थाने पर नहीं आई है। 100 डायल को की गई शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को शांतिभंग में जेल भेजा गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें