फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ...बहू मेवा तिलबरी अचारी, बासौंधी लीये सब ठाड़ी

Tue, 07 Jan 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
देवबंद में प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव में ठाकुरजी को भोग लगाते श्र
विज्ञापन
देवबंद। मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर (श्री राधा नवरंगी लाल) में खिचड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को ठाकुरजी को खिचड़ी के साथ ही देशी घी से बनी इमरती और समोसे का भोग भी लगाया गया।
विज्ञापन


खिचड़ी उत्सव में पदावलियां सुनने के लिए भक्तों की हर रोज भीड़ उमड़ रही है। पदावलियों में खिचड़ी राधा वल्लभ जू को प्यारी, किशमिश दाख चिरौंजी पिस्ता अद्रक सौ रूचिकारी और बहू मेवा तिलबरी अचारी, बासौंधी लीये सब ठाड़ी आदि शामिल रहे। खिचड़ी उत्सव में छठे दिन भोग सेवा अमित गर्ग, प्रियांश गर्ग व सौरभ बंसल की ओर से की गई। मंजिर के सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी को खिचड़ी के साथ ही इमरती व समोसों का भोग भी लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम हर रोज सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे तक किया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 31 जनवरी तक खिचड़ी उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर देवीचंद वर्मा, विकास गर्ग, शुभम गर्ग, शुलभ अग्रवाल, सोमनाथ गुप्ता, प्रदीप गोयल व शिवकुमार गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें