फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां के डांटने पर बेटी ने जहर खाया, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सौलाना निवासी गयूर की बेटी सोफिया (19) ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में लोहियानगर क्षेत्र के एक प्राईवेट अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है। परतापुर इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह अत्री ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में बताया कि बच्चों के बीच कहासुनी होने पर मां ने उसे डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर सोनिया ने जहर खा लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तहसीलदार ने भी युवती के बयान दर्ज किए हैं। इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें