मेरठ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवंबर की तिथियां कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से घोषित कर दी गई हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को खरखौदा, रजपुरा, माछरा, मेरठ, किठौर, शाहजहांपुर और नगर निगम मेरठ के विवाह विकास खंड रजपुरा में होंगे। 26 नवंबर को जानीखुर्द, रोहटा और सिवालखास क्षेत्र के विवाह विकासखंड रोहटा क्षेत्र में होंगे। 28 नवंबर को हस्तिनापुर, मवाना कला, परीक्षितगढ़, बहसूमा, फलावदा क्षेत्र के विवाह विकासखंड हस्तिनापुर में होंगे। 29 नवंबर को दौराला, सरधना, सरूरपुर, लावड़, हर्रा, करनावल, खिवाई क्षेत्र के विवाहर विकास खंड सरूरपुर में होंगे। संवाद