मेरठ। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के शिक्षकों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण 27 और 28 जनवरी को होना था परंतु अब नई तारीख एक और दो फरवरी तय कर दी गई है।
साल 2019-2020 में आवेदन करने वाले शिक्षक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची की प्रतीक्षा में हैं। इसके दिसंबर 2020 में आने की जानकारी दी गई थी। बाद में जनवरी के पहले सप्ताह तक आनी थी। 2019 से शुरू हुई प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। कभी सत्यापन पूरा न होना वजह बताई गई तो कभी शासन स्तर से स्थानांतरण होना बताया।
मेरठ से जिन शिक्षकों का दूसरे जनपदों में तबादला हुआ है। वे बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में बीएसए सतेंद्र सिंह ढाका का कहना है कि शिक्षकों की स्थांतरण सूची जारी नहीं हुई है। यह प्रदेश स्तर का मामला है। अब अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की तारीख एक और दो फरवरी तय कर दी गई है। ब्यूरो