फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दारुल उलूम की मांग, संस्था में रुके छात्रों की थर्मल जांच कराए स्वास्थ्य विभाग

Thu, 09 Apr 2020 07:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

दारुल उलूम ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से संस्था में रुके छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में दारुल उलूम ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से संस्था में रुके छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने की मांग की है। दारुल उलूम के तंजीम-ओ-तरक्की विभाग के उप प्रभारी अशरफ उस्मानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने जिला प्रशासन और सीएमओ से संस्था में रुके छात्रों की थर्मल जांच कराए जाने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्था प्रबंधतंत्र ने प्रशासन के आग्रह पर वार्षिक परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। जिसके चलते काफी तादाद में छात्र अपने घरों को चले गए, लेकिन अचानक लॉकडाउन घोषित हो जाने के चलते जिन छात्रों को रिजर्वेशन नहीं मिल सका वह अभी संस्था में ही रुके हुए हैं और लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: देवबंद से मौलाना बोले- तब्लीगी जमात को दे रहे मजहबी रंग, यह धर्म की नहीं इंसानियत की लड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्था में रुके छात्र पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर उनका उनके स्वास्थ्य की जांच होनी जरूरी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें