मोदीपुरम- रोम्बस वर्ल्ड स्कूल के जूडो कराटे में रजत पदक जीने वाले दोनों छात्र।
मोदीपुरम। रोम्बस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश यूनाइटेड सोलो कराटे चैंपियनशिप-2025 में प्रतिभाग कर रजत पदक जीता। दर्श तोमर और अर्णव ने पदक जीतकर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य अमित कोहली ने बताया कि शास्त्री नगर डी-ब्लॉक स्थित राजवंश भवन में प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उनके विद्यालय के कक्षा सात के दर्श तोमर ने 11 प्लस श्रेणी में रजत और कक्षा एक के अर्णव ने पांच प्लस श्रेणी में रजत पदक जीता। चेयरमैन रोहित चौधरी सहित अन्य शिक्षकों ने दोनों विजेताओं को बधाई दी। कोच नीरज शर्मा ने बताया कि दोनों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की थी। संवाद