फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने गए दो लाइनमैन को दरोगा ने पीटा

Thu, 22 Sep 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली बिल का भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने गए दो लाइनमैन को दरोगा ने बुरी तरह पीटा और लोग मूकदर्शक बने रहे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी आशेंद्र कंकरखेड़ा ग्रामीण बिजलीघर पर लाइनमैन है। आशेंद्र का परिवार श्रद्धापुरी में रहता है। बुधवार को वह मोदीपुरम की कृष्णा नगर कालोनी में एक दारोगा के आवास पर कनेक्शन काटने अपने साथी लाइनमैन नगेंद्र के साथ गया था।
दरोगा ने दोनों के साथ मारपीट कर दी और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आशेंद्र ने जेई अजीत कुमार को सूचना दी। जेई मौके पर पहुंचे और लाइनमैन को प्राथमिक उपचार दिलाया। आशेंद्र का कहना है कि दरोगा ने 11 माह से बिल का भुगतान नहीं किया है। बकाया 24 हजार 183 रुपये है। पीड़ित ने जेई के साथ पल्लवपुरम थाने जाकर दारोगा के खिलाफ तहरीर दी। एसओ रविंद्र चंद्र पंत का कहना था कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं जेई का कहना था कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें