फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर संग रची खतरनाक साजिश, पति को उतारा मौत के घाट

Thu, 16 Nov 2017 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में एक महिला ने अपने पति की हत्या का प्लान बनाया और देवर के साथ मिलकर खतरनाक साजिश रच दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कि किसान सतपाल (63) की मंगलवार देर रात गला घोंटकर हत्या उसकी पत्नी और भाई ने की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को बदमाशों द्वारा हत्या करने की सूचना देकर गुमराह करने की कोशिश की गई। पुलिस ने छानबीन के बाद वारदात का खुलासा कर आरोपी पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव चढ़ाव निवासी किसान सतपाल (63) की मंगलवार देर रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार की सुबह सतपाल के भाई विनोद उर्फ बिल्लू ने अज्ञात में तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि सतपाल की हत्या से पहले बदमाशों ने उसकी भाभी मीना को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी थी। बृहस्पतिवार को वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने सतपाल की पत्नी मीना निवासी पटना (बिहार) और भाई विनोद उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। कांधला थाने पर पत्रकार वार्ता में सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी और थानाध्यक्ष ओपी चौधरी ने बताया कि सतपाल डेढ़ साल पूर्व मीना को उसके हिसार निवासी बहनोई से दो लाख रुपये में खरीदकर लाया था। सतपाल की उम्र करीब 63 वर्ष थी, जबकि मीना 20 वर्षीय है। सतपाल आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसके चलते मीना अपने पति से खुश नहीं थी। इसी दौरान देवर विनोद से उसके संबंध हो गए। सतपाल से छुटकारा पाने के लिए पूर्व में मीना ने दो बार उसे खाने में जहर देकर हत्या की कोशिश की थी, तब वह बच गया था। इसके बाद विनोद और मीना ने कुछ दिन पूर्व ही साजिश रची कि सतपाल की हत्या कर देते हैं। इसी के चलते मंगलवार की रात मीना ने विनोद को अपने कमरे में बुला लिया। विनोद ने रस्सी से सतपाल का गला घोंटा था, जबकि मीना उसकी पैर पकड़कर बैठ गई थी।  थानाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर बाद आरोपी मीना और विनोद को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वारदात का शीघ्र खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने पुलिस टीम को 2500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पढ़ें : सुहागरात को दुल्हन की पिटाई, 35 लाख का माल समेट दूल्हा फरार
विज्ञापन

दोनों भाइयों ने इसी तरह की शादी

किसान की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ सतपाल ने बिहार निवासी मीना को खरीदकर लाने के बाद पत्नी के रूप में साथ रखा था, तो उसका छोटे भाई विनोद उर्फ बिल्लू ने भी पश्चिम बंगाल की रहने वाली रीना से इसी तरह शादी की। सतपाल की हत्या की साजिश रचने के दौरान भी विनोद ने मीना को यही कहा कि वह रीना को समझाकर मना लेगा। सतपाल की हत्या के बाद कृषि जमीन और मकान पूरी तरह हमारा हो जाएगा। 

पढ़ें : जानलेवा साबित हुई खरीदकर लाई गई पत्नी, देवर से थे अवैध संबंध

अंधेरे में मासूम का भविष्य
सतपाल की हत्या से मीना की छह माह की बेटी का भविष्य अंधकारमय हो गया है। एक तरफ सतपाल की मौत हो चुकी है, तो उसकी मां मीना और सतपाल का भाई विनोद भी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। ऐसे में मासूम बिटिया के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उसका पालन पोषण अब कौन करेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें