फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद बदमाश ने रची खतरनाक साजिश, पत्र मिलने से दहशत में चेयरपर्सन का परिवार

Mon, 22 May 2017 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
जेल बंद आरोपी ने रची खतरनाक साजिश
विज्ञापन
बागपत में खेकड़ा के दोहरे हत्याकांड की साजिश जेल में रचे जाने का दावा किया। चेयरपर्सन के घर भेजे पत्र में लिखा इस बार नीलम धामा की हत्या की साजिश है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ितों ने सोमवार को एसपी से शिकायत की। एसपी डी. प्रदीप कुमार ने खेकड़ा सीओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

 
चेयरपर्सन नीलम धामा ने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर में पहुंचकर बताया उनके घर पर एक खत आया। इसमें लिखा है कि एक अपराधी पूर्वांचल के एक जनपद की जेल में बंद है। उसने ही उनके देवर पुष्पेंद्र की हत्या रुपये देकर कराई है। मुल्जिम जेल में दो तीन मोबाइल सिम का दिन-रात इस्तेमाल कर रहा है। अब उनकी हत्या का प्लान रच रहा है। खत के मध्यम से इशारा किया कि जिस दिन पुष्पेंद्र की हत्या की थी, उस दिन भी दिल्ली के कई बदमाश उससे मिले थे। उससे जेल में मिलने वालों का कोई रिकार्ड नहीं है। पुलिस चाहे तो सच्चाई सामने ला सकती है। खत लिखने वाले ने बताया वह इसलिए सामने नहीं आ सकता, क्योंकि वह गरीब है। उनकी रक्षा की जाए। 
विज्ञापन

खेकड़ा में तीन माह पहले हुआ था दोहरा हत्याकांड

दहशत में चेयरपर्सन का परिवार
उधर, इसका पता चलते ही अधिकारी टेंशन में आ गए। उन्होंने जांच शुरू कर दी। एसपी डी. प्रदीप कुमार ने कहा चेयरपर्सन के पास आए खत की खेकड़ा सीओ संजीव सुमन को जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। उधर, जिस अपराधी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया, वह फिलहाल बागपत जेल में बंद है। 
 
खेकड़ा के चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा और उनके दोस्त बाशिद की 19 फरवरी को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। केस में सात लोग नामजद कराए थे। पुलिस सभी आरोपी जेल जा चुके है। पीड़ित परिवार को तभी से ही पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें