मेरठ। वन फेरर होटल एंड रिजॉर्ट में मंगलवार को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। होटल के मुख्य प्रबंधन निदेशक पंकज जैन, अतुल जैन, प्रबंध निदेशक रमाकांत जैन, सौरभ जैन आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 50 महिलाओं ने डांडिया नाइट में सहभागिता की। साथ ही लायंस क्लब शिवम और यंग स्टार्स क्लब से भी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शहर की समाज सेविका नीता जैन, पर्वी जैन, अनीता जैन, राखी जैन, रितु जैन, दीपिका, अर्चना जैन, रीना सिंघल, कामना गुप्ता,स्वीटी जैन और गुंजन जैन आदि मौजूद रहीं। संवाद