फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एंटी-रेबीज इंजेक्शन के पूरे टीके लगवाए

विज्ञापन
सीएचसी माछरा पर एंटी रैबीज कार्यक्रम के आयोजन में जानकारी देते चिकित्सक। स्त्रोत:- संवाद
विज्ञापन
माछरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे एंटी रैबीज विश्व सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत के मार्गदर्शन में उमा लोक नर्सिंग कॉलेज में रेबीज संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रैबीज से सुरक्षा व बचाव विषय पर विस्तार से छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर गौरव, वशिष्ठ चीफ फार्मासिस्ट द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राजन भिवानिया बीपीएम, प्रधानाचार्य एस. प्रभु, मोहम्मद आरिफ, अंकिता, दीपिका, प्रेरणा द्वारा सहयोग किया गया। बताया कि यह बीमारी मुख्यत: जंगली जानवरों, कुत्तों और बिल्लियों के काटने या खरोंचने से फैलती है। अगर काटने के तुरंत बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन के पूरे टीके लगवाए जाएं तो इससे बचाव संभव है। बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा पर खास ध्यान दें। जागरूकता और टीकाकरण ही इस जानलेवा बीमारी से निपटने का सबसे भरोसेमंद तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें