फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दंडी स्वामी महाराज ने ब्राह्मण समाज से किया एकजुटता का आह्वान

Mon, 25 Dec 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

- भगवान परशुराम एवं पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों अपनाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर एक विशाल विचार गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें शुक्रताल से पधारे दंडी स्वामी महाराज ने ब्राह्मण समाज से एकजुटता का आह्वान किया।
रविवार को शहर के स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं क्षेत्रीय ब्राह्मण कल्याण सभा के संयुक्त तत्वाधान गोष्ठी आयोजित हुई। समारोह में जिलेभर के ब्राह्मणों ने हिस्सा लिया। दंडी स्वामी महाराज ने कहा कि हमें भगवान परशुराम एवं पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों का अपने जीवन में पालन करना चाहिए। उच्च शिक्षा एवं सांस्कृतिक ज्ञान अर्जित कर समाज में ब्रह्मत्व को मजबूत करना है। डॉ. सुबोध शर्मा ने कहा कि महान शिक्षाविद, राजनेता, अधिवक्ता के रूप में समाज को जोड़ने में मदन मोहन मालवीय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आरके शर्मा ने हिंदू सनातन एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान पर विचार प्रकट किए। वहीं भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कहा कि ब्राह्मण इस समाज में देवतुल्य है। उनकी राष्ट्र, समाज हित और मानव उत्थान में सृष्टि काल से ही अहम भूमिका रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संजय शर्मा एवं संचालन डॉ. सत्येंद्र शर्मा अंगीरस व राकेश शर्मा ने किया। युवा टीम के शोभित शर्मा एवं रोहित भारद्वाज ने युवाओं को आगे बढ़कर राजनीति एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी होकर अहम भूमिका का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. गजेंद्र शर्मा, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी, राकेश भारद्वाज, डॉ. अशोक शर्मा, राकेश शर्मा, पंडित ब्रह्मदत्त शर्मा, ममता, गीता, वेत्रलता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें