फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घुड़चढ़ी में डीजे पर डांस, दिल्ली रोड हुआ जाम

विज्ञापन
संदीप ,,, दिल्ली रोड पर घुडचढी के दौरान लगा जाम
विज्ञापन
शाम को एक घंटे रहा जाम, पुलिस ने जाम खुलवाया, रेंगकर निकले वाहन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बुधवार को बड़ा साया होने की वजह से शहर में सैकड़ों जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। दिल्ली रोड के अधिकांश मंडप बुक थे।रात को सड़क पर ही घुड़चढ़ी होने से दिल्ली रोड जाम से जूझती रही। एक किलोमीटर लंबा जाम लगा। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाकर व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन

रिठानी में दिल्ली रोड पर विशाल फैक्ट्री के पीछे बनी काॅलोनी से एक युवक की घुड़चढ़ी हो रही थी। यह घुड़चढ़ी आधा किलोमीटर दूर घोपला मोड़ के पास शिव मंदिर में जा रही थी। घुड़चढ़ी के दौरान दो डीजे और साथ चलने वाले लोगों की भीड़ की वजह से दिल्ली रोड पर जाम लग गया। जाम में फंसे कुछ वाहन चालकों ने अपने वाहन विपरीत दिशा से निकालने शुरू किया तो सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम पंचवटी डिवाइडर रोड से लेकर संजय वन तक लगभग एक किलोमीटर रहा। कई वाहन इसमें फंसे रहे और यात्री परेशान रहे। जाम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें