फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीजे पर किया डांस फिर चले लाठी-डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव गणेशपुर में मेरठ-बिजनौर मार्ग पर स्थित त्यागी फार्म हाउस में शादी समारोह में बज रहे डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से कई घायलों को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रानी नंगला निवासी देवीराम की बेटी रितिका के शादी समारोह का आयोजन रविवार को गणेशपुर गांव के समीप त्यागी फार्म हाउस में किया गया था। बरात थाना परीक्षितगढ़ के गांव अगवानपुर से सचिन पुत्र रमेश की आई थी। रविवार शाम समय बरात मंडप पर पहुंची तो वहां पर डीजे बज रहा था। डीजे पर डांस करने को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों में विवाद हो गया। जिसमें दूल्हे पक्ष की ओर से नितिन पुत्र खीमचंद, नितिन पुत्र घसीटा व मनोज के अलावा कई लोग घायल हो गए। वहीं, दुल्हन पक्ष की ओर से महिपाल व आरती को भी चोटें आईं। महिपाल ने बताया कि वह शादी समारोह में कन्यादान के लिए बैठा हुआ था। तभी डीजे पर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। कुछ युवकों ने गांव की लड़की आरती के साथ मारपीट शुरु कर दी।
उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। वहीं, दूल्हे पक्ष की ओर से मनोज अगवानपुर ने बताया कि लड़ाई दुल्हन पक्ष के लोगों की ओर से शुरू की गई। लड़ाई को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मौके पर गण्यमान्य लोगों ने पहुंचकर शादी को संपन्न कराया और देर रात वर-वधु को विदा कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें