मेरठ। एनएच 58 स्थित होटल में नवरात्र पर उड़ान डांडिया नाइट में का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने परिवार और मित्रों के साथ देर रात तक डांडिया की धुनों पर जमकर आनंद किया।
कार्यक्रम में सबसे बड़ा आकर्षण सिंगर शिबानी कश्यप का लाइव परफॉर्मेंस रहा। शिबानी के सुरों ने सभी उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच डांस ग्रुप की प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। इसमें आयोजित फैशन शो ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया। युवा प्रतिभागियों ने परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मिश्रण प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी रोशनी, झिलमिल सजावट और गरबा-डांडिया की ताल ने पूरे परिसर को उत्सवी रंग में रंग दिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक उत्सवों को बढ़ावा देना और परिवारों को एक साथ आनंदित करने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम से जुटाई धनराशि गरीब कन्याओं की पढ़ाई के लिए लगाई जाएगी।