मेरठ। आलमाईटीज लेडीज क्लब की मासिक सभा का आयोजन आईएमए सभागार में किया गया। सभा का प्रारंभ भगवान गणेश की स्तुति से किया गया। यह सभा रिश्तों का बंधन थीम पर की गई। इसमें दोस्ती का रिश्ता, सास-बहू, ननद -भाभी, पति-पत्नी, मम्मी-पापा, मां-बेटी, जीजा-साली व नाना-नानी आदि पर आधारित पर नृत्य एवं नृत्य-नाटिका के द्वारा प्रस्तुती दी।
अलका, मधु गुप्ता, संगीता, आशा, वंदना, कविता व मेघा आदि ने धमाकेदार प्रस्तुती से सबका मन मोह लिया। मंच का संचालन अंजु जैन दीपिका एवं निधि ने किया। अंत में अध्यक्ष मधु गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद