श्रद्धापुरी निवासी एक युवक ने रविवार को किसी बात को लेकर अपने बेटे को डांट दिया। इसका पत्नी ने विरोध किया तो उनके बीच विवाद हो गया। इस बीच पत्नी ने कीटनाशक पी लिया, यह देख पति ने उससे कीटनाशक छीना और खुद भी पी लिया। इससे दंपति की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।