इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष में एक पक्ष से कंवरपाल, उसके बेटे लवकुश, संजय, राहुल के साथ ही रीता व बाला घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष से ओमपाल सहित कई लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाने के बाद सभी घायलों को भोपा सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लवकुश, कंवरपाल, रीता व ओमपाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
थानाप्रभारी इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि मामले में एक पक्ष से सपना पत्नी सतीश की तहरीर पर रामकिशन, गोवर्द्धन, सुक्का, सुरेश, शेखर, मोटा, अंकित, ओमपाल, गुल्लर, जितेन, नितिन, अमरनाथ, रूबिन, विकास, मिंटू, प्रविंद्र व बिजेंद्र सहित 18 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, दूसरे पक्ष से अमरनाथ की तहरीर पर कंवरपाल, संजय, चंदर, रविंद्र व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/