फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक की गोली मारकर हत्या, दो को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 12 Jan 2018 08:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हंगामा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत के जंगल में बाइक सवार किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किशोर के दो साथियों को बंधक बनाकर पीटा गया। लूट के विरोध पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि किशोर की मां ने साथी युवकों पर ही शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर भी दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी आकाश (15) एक सप्ताह पहले मां की पिटाई से आहत होकर घर से भाग गया था। बड़ौत में आकाश को शामली के ताहरपुर भभीसा निवासी बबलू ने उसे ट्रैक्टर पर लिफ्ट दी। अशोक ने घर से भागने की बात बताई तो बबलू उसे अपने घर ले गया। एक सप्ताह से वह भभीसा में ही रह रहा था।

बृहस्पतिवार रात बबलू और आकाश बड़ौत में ईंट सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। इस बीच कासिमपुर खेड़ी गांव में उनका ट्रैक्टर खराब हो गया। बबलू ने गांव से अपने साथी कंवर और रामेश्वर को बुला लिया। ट्रैक्टर ठीक होने में काफी देरी हो गई। इसके चलते बबलू ने आकाश को कंवर और रामेश्वर की बाइक पर बैठाकर भभीसा के लिए भेज दिया। तीनों बाइक पर जैसे ही असारा के पास रजवाहे की पटरी पर पहुंचे तो चार बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोकने की कोशिश की। बाइक नहीं रोकने पर गोली चला दी। गोली आकाश को लगी और बाइक का संतुलन बिगड़ गया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने कंवर और रामा की पिटाई करते हुए 1200 रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। दोनों को कपड़ों से बांधकर ईंख के खेत में डाल दिया और फरार हो गए। दोनों किसी तरह बंधन मुक्त होकर पटरी पर पहुंचे। तब तक आकाश की मौत हो चुकी थी। दोनों ने ककड़ीपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को बाइक घटनास्थल के पास ही बरामद हो गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि रामेश्वर ने लूट का विरोध करने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, आकाश की मां ने साथी युवकों पर ही शक जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पढ़ें : दलित महिला की बेरहमी से हत्या, शव के पास मिलीं आपत्तिजनक वस्तु

विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा

गोली मारी
गौरीपुर गांव में हत्या की सूचना शुक्रवार सुबह मिली। आकाश के चाचा संजीव और मां प्रमिला का कहना था कि अगर आकाश घर से नाराज होकर भभीसा गया था तो बबलू को उसके परिजनों को सूचित करना चाहिए था। उन्हें एक सप्ताह तक कोई सूचना नहीं दी गई जबकि भभीसा के अशोक का कहना था कि बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर पर आकाश को उनके घर छोड़ने के लिए ही आ रहे थे। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा हुआ।

आकाश को खींचकर ले गई मौत 
आकाश के पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी मां के साथ कहासुनी हुई। वह घर से निकला तो शामली के भभीसा पहुंच गया। भभीसा के अशोक का कहना है कि बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर पर उसे गौरीपुर तक छोड़ने का प्लान बनाया गया था। लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुआ। किसी तरह भेज दिया। वक्त ऐसा खराब निकला कि ट्रैक्टर कासिमपुर खेड़ी में खराब हो गया। इस कारण अशोक के बेटे बबलू ने अपने दो साथियों को जैक लेकर मौके पर बुलाया। इन्हीं दोनों के साथ उसने आकाश को वापस भभीसा के लिए भेज दिया। असारा के जंगल में आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ ग्रामीण कहते रहे कि यदि आकाश मां से नाराज न होकर जाता तो शायद जिंदगी बच जाती।

किशोर की हत्या में कई अनसुलझे सवाल
किशोर आकाश की हत्या में कई सवाल भी अनसुलझे हैं। बबलू ने ट्रैक्टर पर लिफ्ट दी और वह आकाश को अपने घर ले गया। एक सप्ताह तक रखा, लेकिन एक बार भी न पुलिस को और न ही उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने सवाल उठाया है कि बाइक पर आकाश बीच में बैठा हुआ था, फिर गोली सीधे उसके सिर में ही कैसे लग गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें