फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित आंदोलन: बसपा जिलाध्यक्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 06 Apr 2018 06:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष को न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दलित आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव और हिंसा के मामले में पुलिस ने बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने भी उपद्रव के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


उधर, नई मंडी कोतवाली पर पीएनबी की अधिकारी अंजू ने भी तोड़फोड़ और आगजनी का दर्ज मुकदमा कराया। अभी तक उपद्रव के मामले में 41 केस दर्ज हो चुके है। 

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात को बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रातभर उससे पूछताछ की। बता दें कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में दलितों ने सोमवार को शहर में आंदोलन किया था। यह आंदोलन बाद में उपद्रव और हिंसा में बदल गया था। उपद्रवियों ने नई मंडी कोतवाली पर पथराव कर दिया था। कोतवाली परिसर और सामने खड़े वाहनों में आग लगा दी थी गई थी। 
विज्ञापन


पढ़ें : मेरठ: उपद्रवी बताकर दलित युवक को गोलियों से भून डाला, मौत, पुलिसफोर्स तैनात
विज्ञापन


सीओ मंडी योगेंद्र सिंह ने उपद्रव, हिंसा के मामले में कमल गौतम को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के पास उसके हिंसा में शामिल होने के पुख्ता सुबूत हैं, जिनके आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें