यूपी के शामली में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने को लेकर दलित परिवार के मकान में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घटना में एक युवक और महिला घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव हरड़ फतेहपुर निवासी दलित परिवार के आकाश पुत्र रामकुमार ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर दी थी। इसी को लेकर गांव के ही राजपूत बिरादरी के कुछ लोगों ने शनिवार रात घर में घुसकर आकाश और अन्य लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में आकाश के अलावा घर में मौजूद रोशनी पत्नी पल्ला घायल हो गई। घायल आकाश के चाचा ने आरोप लगाया है कि फेसबुक अकाउंट पर पद्मावत फिल्म के संबंध में उसके भतीजे से टिप्पणी कर दी थी।
पढ़ें : अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, पीड़ित महिला की इज्जत की लगाई कीमत
इसी कारण उसके भतीजे पर हमला किया गया है। आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद एंबुलेंस 108 बुलाकर आकाश और रोशनी को थानाभवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/