फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सेवा और समर्पण भाव आवश्यक : आचार्य सौरभ सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान संपन्न, 800 विधानार्थियों ने विश्व शांति के लिए किया महायज्ञ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मुनि सौरभ सागर के मंगल सानिध्य और पुष्प वर्षा योग समिति के तत्वावधान में जैन बोर्डिंग हाउस में चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का मंगलवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर आचार्य सौरभ सागर महाराज ने कहा कि जीवन में सेवा और समर्पण का भाव आवश्यक है। परमात्मा और गुरु के प्रति सेवा व समर्पण से पुण्य का संचार होता है और जीवन सुखमय, शांतिपूर्ण व आनंदित बनता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम, आराधना, प्रेम, दया और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
जैन आचार्य ने कहा कि इस विधान का शुभारंभ वर्षा के साथ हुआ था और वर्षा के बीच ही इसका समापन हो रहा है। बाहर वर्षा और हरियाली है और भीतर आनंद और आत्मिक उजाला है। विधान के अंतिम दिन भगवान की मंगल शांतिधारा का सौभाग्य विनय कुमार जैन, अतुल कुमार जैन एवं सौधर्म इंद्र, महायज्ञ नायक को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

चित्र अनावरण मिथलेश जैन और रीता जैन आनंदपुरी ने किया। दीप प्रज्ज्वलन अनुज जैन, अंकुर जैन, विनोद जैन, निखिल जैन एडवोकेट परिवार ने किया। विधान के दौरान पंडित संदीप जैन शास्त्री सजल के निर्देशन और पारस जैन की संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच करीब 800 विधानार्थियों ने विश्व शांति के लिए महायज्ञ किया। ऋषभदेव, महावीर स्वामी सहित 24 तीर्थंकरों, सीमंधर स्वामी सहित 20 तीर्थंकरों, 64 रिद्धियों और नव देवताओं को अर्घ समर्पित किए गए। प्रातः और सायंकालीन गुरु भक्ति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य के चरणों में नमन किया।
इस अवसर पर जीवन आशा हॉस्पिटल की आजीवन सदस्यता विनोद जैन एडवोकेट, निखिल जैन एडवोकेट, शोभा जैन व दिव्या जैन परिवार ने प्राप्त की।कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन कक्कू, संजय जैन धम्मो, रितेश जैन, हंस कुमार जैन, वीरेंद्र जैन, अनुज जैन, अनिल जैन रहे।
विज्ञापन

19 अगस्त को श्री पार्श्वनाथ निर्वाण महामहोत्सव
मेरठ जैन समाज के अध्यक्ष श्री पुष्प वर्षा योग समिति के चेयरमैन सुरेश जैन रितुराज ने विधानार्थियों और उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए लकी ड्रॉ कराया। विजेताओं को मनोज जैन की ओर से प्रदान किए गए। पुष्प वर्षा योग समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 19 अगस्त को जैन धर्मशाला रेलवे रोड पर आचार्य सौरभ सागर के मंगल सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ निर्वाण महामहोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सम्मेद शिखर की कृत्रिम रचना की जाएगी। 23 किलो का एक और 2.5 किलो के 23 लड्डू भगवान के श्रीचरणों में समर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें