फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेयरी का पानी खेतों में घुसा, ईख की फसल तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने एसडीएम से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका क्षेत्र में डेयरी संचालकों की लापरवाही से किसानों की फसल बर्बाद होने का मामला सामने आया है। मोहल्ला छावनी क्षेत्र में किसानों की ईख की खड़ी फसल डेयरी से बहाए जा रहे गोबर युक्त गंदे पानी से पूरी तरह नष्ट हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
पीड़ित किसानों एवं पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मलखान सिंह सैनी और मनीष कुमार ने उपजिलाधिकारी सरधना को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके खेत के पास डेयरियां संचालित हैं। आरोप है कि इन डेयरियों से गोबर, मूत्र और गंदा पानी बिना किसी उचित निकासी व्यवस्था के बहाया जा रहा है, जो सीधे उनके खेतों में पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि गंदे पानी के कारण न केवल उनकी ईख की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, बल्कि आसपास की अंसारी बस्ती में भी जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की गई लेकिन न तो नगर पालिका ने नाली निर्माण कराया और न ही डेयरी संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। मामले को लेकर सरधना बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी उपजिलाधिकारी से मिलकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित किसानों ने मांग की है कि डेयरी से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए, खेतों में जा रहे गोबरयुक्त पानी को तत्काल रोका जाए और दोषी डेयरी संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान बार अध्यक्ष विक्रम त्यागी, महामंत्री मोहित शर्मा, कुलदीप त्यागी, विरेन्द्र सैनी आदि शामिल रहे।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने सिंचाई विभाग और नगर पालिका को मौके पर पहुंचकर जल्द सफाई कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें