फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेयरी संचालक पर कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 में दूसरी डेयरी पर दूध निकालने में मदद करना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज डेरी संचालक और उसके साथियों ने कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा। आरोप है कि भैंस का यूरिन पिलाने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन

जागृति विहार निवासी मुकेश कुमार ने मेडिकल थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह कई साल से सेक्टर-8 में डेयरी पर काम कर रहा है। शुक्रवार को उसने दूसरे युवक की डेयरी पर जाकर दूध निकाल दिया था। इसकी जानकारी होने पर डेयरी संचालक नाराज हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें