फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन के विरोध में उतरे डेयरी संचालक, आज से अभियान शुरू, शहर से बाहर होंगी 2200 डेयरियां

Tue, 11 Jun 2019 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डेयरी संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर से डेयरियों को बाहर करना प्रशासन के गले की फांस बन गया है। न तो प्रशासन कैटल कॉलोनी के लिए भूमि दे पा रहा है और न ही डेयरियों को बाहर करने की हिम्मत जुटा पा रहा है। आज 11 जून से डेयरियों को बाहर करने के लिए  नगर निगम अभियान शुरू करने जा रहा है।  
विज्ञापन


वहीं मंगलवार सुबह शहर के डेयरी संचालक नगर निगर पहुंचे और शहर में जुलूस निकाला। जानकारी के अनुसार ढेरों डेयरी संचालक निगम प्रशासन के विरोध में उतर आए हैं।  डेयरी संचालक शहर के माधवपुरम इलाके से दिल्ली रोड होते हुए अपने पशु और बच्चों के साथ नगर निगम पुलिस अधीकक्षक के कार्यालय पर जमा हो गए। वहीं एसपी सिटी अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

महानगर में 2200 से अधिक डेयरियां हैं। इनमें करीब 50 हजार पशु हैं। डेयरियों से प्रतिमाह सैंकड़ों कुंतल गोबर निकलता है। यह गोबर नालों में बहाया जाता है। जिसके कारण शहर के के सभी नाले चोक रहते हैं। मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। हाईकोर्ट ने नगर निगम को 30 जून तक सभी डेयरियों को शहर से बाहर करने के आदेश दिए हुए हैं। 

निगम प्रशासन ने 11 जून से अभियान चलाने की बात कही थी। पुलिस बल भी मांगा गया, लेकिन सोमवार शाम तक निगम प्रशासन की तरफ से अभियान की कोई तैयारी नजर नहीं आयी। इस संबंध में नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने बताया कि मंगलवार से डेयरियों के खिलाफ अभियान शुरू होना है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें