फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में रोजाना हो रही लूट की घटना, पुलिस की नहीं होती गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट में रोज हो रही लूट की वारदात
विज्ञापन

पुलिस की निरंतर गश्त नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में लगातार लूट की वारदात हो रही हैं। इसके बावजूद नौचंदी थाना पुलिस की नींद नहीं टूट रही। गश्त न होने को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। एडीजी ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सीसीटीवी कैमरे की लगातार निगरानी करें और गश्त बढ़ाएं।
कानपुर निवासी बैंक मैनेजर मनीषा तिवारी से बृहस्पतिवार शाम बदमाशों ने शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में पर्स छीन लिया था। छीना झपटी में बैंक मैनेजर को चोट आई थी। मार्केट में सरेशाम महिला से वारदात होने पर व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। शुक्रवार को व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस मार्केट में गश्त नहीं करती है। इसके चलते लगातार लूट की वारदात हो रही हैं।
विज्ञापन

एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि मार्केट में लगातार पुलिस की गश्त कराई जाएगी। लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैंक मैनेजर से हुई घटना का जल्द खुलासा होगा। थाने की पुलिस सेंट्रल मार्केट में लगे दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है। एक फुटेज में बदमाश दिखाई दिए हैं। पुलिस का दावा कि वारदात करने वाले स्थानीय बदमाश हैं। एक को पहचान लिया गया है। इंस्पेक्टर नौचंदी व उनकी टीम दबिश दे रही है।
मार्केट में नहीं हो रही गश्त
पुलिस के फैंटम होमगार्डों के भरोसे चल रही है। बताया जा रहा है कि सिपाही फैंटम बाइक होमगार्डों को दे देते हैं और खुद नदारद रहते हैं। थाना पुलिस उक्त सिपाहियों की ड्यूटी भी चेक नहीं कर रही है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। फैंटम बाइक चलाने वाले सिपाही की ड्यूटी भी थाना प्रभारी चेक करेंगे। ड्यूटी से नदारद मिलने पर पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट===
नौचंदी पुलिस सक्रिय होकर करे काम
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में लूट की वारदात बढ़ गई हैं। स्थानीय थाना नौचंदी पुलिस सक्रिय नहीं है। अध्यक्ष किशोर वाधवा ने कहा कि वारदात रोकने के लिए बाजार में निरंतर चेकिंग और फैंटम की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें