फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव डालमपुर में तीन घरों में लाखों रूपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डालमपुर में तीन मकानों से लाखों का माल साफ
विज्ञापन

- नकदी, जेवर, चांदी के सिक्के ले गए बदमाश
- गश्त न होने से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। डालमपुर गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाते हुए नगदी, जेवर समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। गश्त न होने से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
ग्रामीण सुरेंद्र पुत्र कनक सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात परिजन एक कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरे में ताला लगा हुआ था। देर रात में वह लघु शंका के लिए उठे तो सीढ़ियों का गेट खुला मिला। शक होने पर वे दूसरे कमरे में पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ था। यह देख उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि चोर दो सोने की चेन, मंगलसूत्र, दो घड़ी लगभग आठ हजार रुपये ले गए। इस बीच पता चला कि बदमाशों ने गांव के रिछपाल पुत्र हरदयाल के मकान दो सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, दो कुंडल व सोने का मंगलसूत्र, 50 चांदी के सिक्के और 5 जोड़ी चांदी की पाजेब सहित 50 हजार रुपये समेत छह लाख रुपये और कमलेश पुत्र बैजनाथ लाला के के घर से सोने-चांदी के जेवर, बर्तन नगदी सहित लगभग सात लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंचे रोहटा थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। एक साथ तीन मकानों में चोरी की वारदात होने से गांव सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें