फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में सड़क पर भिड़े डीएन कॉलेज के छात्र, जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

Fri, 27 Sep 2019 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सड़क पर भिड़े डीएन कॉलेज के छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में शुक्रवार को घंटाघर स्थित डीएन कॉलेज के छात्रों के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और लाठी डंडे व बेल्ट लेकर सड़क पर उतर आए।

विज्ञापन


काफी देर तक छात्रों के बीच संघर्ष चलता रहा। वहीं इस दौरान यातायात व्यवस्था भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुई। उधर मामले की एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

थाना रेलवे रोड से चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार को बीच रोड़ पर लोगों ने ऐसा नजारा देखा कि हर कोई वहीं ठहर गया। दरअसल, यहां आधा दर्जन भर छात्र रोड पर एक दूसरे से बुरी तरह लड़ रहे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हाथों में लाठी-डंडे और बेल्ट लेकर छात्र गाली गलौज करते हुए एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। वहीं इस दृश्य को देख सड़क से गुजर रहे यात्री जहां थे वहीं थम गए। हालांकि कुछ देर बाद छात्र वहां से चले गए लेकिन इस पूरे मामले की एक वीडियो वायरल हो गई।

जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और  घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस कॉलेज पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की।  पुलिस के मुताबिक कॉलेज प्रशासन से भी पूछताछ की गई है।  जांज के आधार पर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें