फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर में रखे पटाखों में लगी आग, फिर सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका, एक महिला की मौत

Sat, 25 May 2019 12:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में सहारनपुर के मानकमऊ क्षेत्र स्थित चंद्रविहार कॉलोनी में शनिवार को एक बड़ी घटना हो गई। यहां एक मकान में रखे पटाखों में आग लग गई। इससे घर में रखे सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ। वहीं हादसे में दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गई। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि यह हादसा आज सुबह खाना बनाते समय हुआ। जिससे घर मे रखे सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में घर में मौजूद सावित्री (45 वर्ष) सहित दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गई। अस्पताल में इलाज के दौरान सावित्री की मौत हो गई।   

बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि पड़ोसियों के मकानों के खिड़की व दरवाजों के शीशे भी टूट गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें