फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवार की मौत

Wed, 28 May 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव फरीदपुर सधीरन निवासी साइकिल सवार छोटे सिंह (45) की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव फरीदपुर सधीरन निवासी छोटे सिंह पुत्र नत्थू सिंह हल्दौर में एक दुकान पर सिलाई का कार्य करता था। वह हल्दौर से साइकिल से घरेलू सामान लेकर घर लौट रहा था। ग्रामीणों के अनुसार बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे मार्ग पर स्थित अट्टे वाले बाबा के निकट बिजनौर से नूरपुर की ओर जा रही बाइक से साइकिल की टक्कर हो गई।
बाइक सवार शहर के गांव बकली निवासी आयान व शाकिब गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से निजी अस्पताल में ले जाया गया। छोटे सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें