मेरठ। फेक न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर साइबर अपराधियों ने युवक से 2.80 लाख रुपये ठग लिए। ट्रांसपोर्ट नगर के गोकुल विहार निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही कॉलर ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग से उसकी फेक न्यूड वीडियो बना ली। इसे वायरल करने की धमकी देकर तीन बैंक खातों में तीन बार में 2.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। रकम फ्रीज करने के लिए बैंकों को रिपोर्ट भेजी गई है। संवाद