एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता का कहना है कि लोगों को फोन पर किसी को भी कोई जानकारी नहीं देनी चाहिए। बैंक में जाकर ही पूरी जानकारी करें। लॉटरी के बारे में सत्यता का पता कर ही कोई जानकारी दें। झूठा पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।
वर्ष 2019 में अब तक किस थाना क्षेत्र में कितने मामले
सहारनपुर में साइबर ठगीज्ञ् के सबसे अधिक मामले सदर कोतवाली में 15 अब तक दर्ज हो चुके हैं। जनकपुरी थाना में तीन और नानौता में दो मामले दर्ज हैं। जबकि नगर कोतवाली, मंडी कोतवाली देहात कोतवाली, चिलकाना, मिर्जापुर, नागल, देवबंद, बड़गांव, गंगोह और सरसावा में एक-एक मामला दर्ज हुआ है। वर्ष 2016 में मात्र 30 मामले दर्ज हुए थे, 2017 में 64 तथा वर्ष 2018 में 69 मामले आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुए थे। 2016 से अब तक 192 मामले आईटी एक्ट के तहत दर्ज हो चुके हैं। सदर कोतवाली में ही 2016 में सर्वाधिक सात मामले, 2017 में 21 और 2018 में 14 मामले दर्ज हुए थे।
-- सावधानियां
- एटीएम कार्ड किसी के हाथ में न दें, न ही किसी अनजान की पैसे निकालने में सहायता लें।
- एटीएम कोड डालते समय ध्यान रखें कि कोई उसे देख न रहा हो
- कार्ड स्वैप करते समय यह चेक कर लें कि कहीं कैमरा अथवा एटीएम में कार्ड स्कैनर न लगा हो।
- लेन-देन की जानकारी के लिए मोबाइल फोन पर एसएमएस अलर्ट सेवा लें।
- एटीएम केबिन से निकलने से पहले एटीएम का क्लीयर बटन दबा दें।
- एटीएम की रसीद अपने पास रखें, एटीएम के पास न फेंकें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/