फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का जर्जर तार टूटा, तीन महिलाएं झुलसीं  

Fri, 18 Mar 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एचटी लाइन से महिलाओं के झुलसने के बाद हंगामा करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
24 घंटे बिजली आपूर्ति करने में फेल हो चुका पीवीवीएनएल का जर्जर पावर सिस्टम अब लोगों की जान लेने पर तुला है। भगवतपुरा में बृहस्पतिवार को ओवरलोड हुई एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। गुस्साए लोगों ने भूमिया पुल जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पावर कारपोरेशन के अफसरों को भाजपा नेताओं ने थाने में घेर लिया। मुआवजा व उपचार खर्च देने के आश्वासन पर ही उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन


मोहल्ला भगवतपुरा निवासी अनिता पत्नी मिश्री लाल, लोकेश पत्नी उमेश कुमार व रेखा पत्नी बॉबी सैनी बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे भूमिया माता की पूजा करके घर लौट रही थीं। जब तीनों भूमिया पुल से भगवतपुरा के बीच पहुंचीं तो एचटी लाइन (11 केवी) का तार टूटकर उन पर गिर गया। यह देखकर आसपास हड़कंप मच गया।

मोहल्ले वालों ने लाठी-डंडों की मदद से तार हटाकर उन्हें बचाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिलाओं को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। घंटो तक भी बिजली अफसर जब अस्पताल नहीं पहुंचे तो लोगों ने दोपहर 12 बजे भूमिया पुल जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम सदर समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


आला अधिकारियों की फटकार के बाद अधिशासी अभियंता एसपी सिंह, एसडीओ इमरान खान जेई के साथ मौके पर पहुंचे। काफी हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला गया। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज भी वहां पहुंच गए।

पावर कारपोरेशन के अफसर उस समय ब्रह्मपुरी थाने में मौजूद थे, जिस पर भाजपाइयों ने उन्हें वहीं घेर लिया। वाजपेयी ने कहा कि जर्जर तार लोगों की जान ले रहे हैं और अधिकारी शिकायत के बाद भी इनकी मरम्मत नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग से घायल महिलाओं का अस्पताल का खर्च उठाने और मुआवजा देने को कहा।

नहीं तो लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दे दी। एसडीओ इमरान खान द्वारा आश्वासन मिलने पर ही भाजपाइयों ने उन्हें जाने दिया। वहीं, टूटा तार आठ घंटे बाद दोपहर करीब ढाई बजे जोड़ा जा सका। 

टेली प्रोटेक्शन रिले ने नहीं किया काम 
एचटी लाइन पर टेली प्रोटेक्शन रिले लगी होती है। तार टूटने की स्थिति में यह उपकरण सक्रिय हो जाता है और तार टूटते ही लाइन ट्रिप हो जाती है। लेकिन भगवतपुरा में प्रोटेक्शन रिले ने सही काम नहीं किया और यह हादसा हो गया। हालांकि बिजली अधिकारी रिले सही होने की बात कह रहे हैं।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह रिले टूटे तार के जमीन से अर्थ करते ही लाइन ट्रिप कर देती है। भगवतपुरा लाइन का तार टूटते ही महिलाओं पर गिर गया। अर्थ मिलने पर लाइन भी ट्रिप हो गई थी, लेकिन तब तक एचटी करंट ने अपना काम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें