फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG: दिल्ली की देविना को चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल, 3417 उम्मीदवारों ने अलग-अलग विषय में छुआ ये आंकड़ा

Wed, 24 Jun 2026 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

शीर्ष 10 में दिल्ली के सक्षम गोयल दूसरे, हिमाचल प्रदेश के उदित चतुर्वेदी तीसरे, बिहार के श्रीवंश मिश्रा चौथे, यूपी की खुशी पांचवें और यूपी की ही जयति छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
देशभर के 332 विश्वविद्यालयों में बुधवार से स्नातक पाठयक्रमों में दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रिकॉर्ड 16 दिनों में सीयूईटी यूजी-2026 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें दिल्ली की देविना गहलोत ने चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल के साथ देशभर में टॉप किया है। शीर्ष 10 में दिल्ली के सक्षम गोयल दूसरे, हिमाचल प्रदेश के उदित चतुर्वेदी तीसरे, बिहार के श्रीवंश मिश्रा चौथे, यूपी की खुशी पांचवें और यूपी की ही जयति छठे स्थान पर रहीं। देविना भाजपा नेता कैलाश गहलोत की बेटी हैं।

विज्ञापन


कुल 3,417 उम्मीदवारों को अलग-अलग विषयों में 100 पर्सेंटाइल मिला है। देशभर के 332 विश्वविद्यालयों में बुधवार से स्नातक पाठयक्रमों में दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी। हालांकि, एनटीए स्कोर के साथ विश्वविद्यालयों के पात्रता मापदंड पूरा करने के आधार पर सीट मिलेगी। 

मनोविज्ञान, अकाउंटेंसी, संस्कृत, उड़िया और इतिहास का स्कोर सबसे अधिक 
परीक्षा में 37 विषयों में से मनोविज्ञान, अकाउंटेंसी, संस्कृत, उड़िया और इतिहास विषय का सबसे अधिक एनटीए स्कोर 250 रहा है। राजनीति विज्ञान, जियोग्राफी, इकोनोमिक्स, बिजनेस स्ट्डीज, बायोलोजिकल साइंस, बॉयोलॉजी, बॉयोटेक्नोलॉजी, बॉयोकैमिस्ट्री का स्कोर 2.49 से अधिक है। इसके अलावा कैमिस्ट्री को 248, कंप्यूटर साइंस को 243, होम साइंस का 247 तो इंग्लिश का 244 से अधिक रहा है।
विज्ञापन


तीन विषयों में 22 के 100 पर्सेंटाइल
परीक्षा में 22 उम्मीदवारों ने तीन विषयों में 100 पर्सेंटाइल, 180 ने दो विषयों में 100 पर्सेंटाइल और 3,214 उम्मीदवारों ने एक विषय में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इसमें पांच विषयों में सर्वाधिक एनटीए स्कोर 1232.19 रहा है। बीते साल परिणाम 30 दिन में जारी हुआ था। एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया, कंप्यूटर आधारित सीयूईटी यूजी में 11,64,098 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें