मेरठ। मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के तहत चलने वाली सीएनजी सिटी बसें 16 सवारी पूरी होने के बाद ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। प्रबंध निदेशक मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड केके शर्मा की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। आय में कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उधर छात्रों ने इस आदेश का विरोध करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को छात्रों ने इस संबंध में प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बसों का संचालक किठौर, परीक्षितगढ़ समेत देहात के कई क्षेत्रों से होता है। ऐसे में स्कूल-कालेज आने वाले छात्र 16 सवारियां बस में आने तक इंतजार करते रहेंगे। इससे छात्र समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे। प्रबंध निदेशक कहा कि एक सप्ताह तक स्थिति देखने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जा सकेगा। संवाद