फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नंगलामल चीनी मिल में 6 से पेराई, 4 से गन्ना खरीद शुरू

विज्ञापन
नंगलामल शुगर मिल। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
मुंडाली। नंगलामल चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ 6 नवंबर से करने की घोषणा की है। मिल प्रबंधन ने किसानों से गन्ने की खरीद की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत 4 नवंबर से मिल क्षेत्र के सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू होगी। गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्र पहले चालू होंगे। उन्होंने किसानों से गन्ने की छिलाई जारी रखने की अपील की। इससे निर्धारित समय पर गन्ने की आपूर्ति सुचारु रूप से हो सकेगी। मिल गेट पर भी किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दिन और रात दोनों समय गन्ना आपूर्ति करने वालों को असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें