फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेना से सेवानिवृत्त रोहित शर्मा का गांव में भव्य स्वागत

विज्ञापन
टोल प्लाजा सेवानिवृत्त होकर लौटे रोहित शर्मा का सम्मान करते हुए मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान व अन्
विज्ञापन
दौराला। भारतीय सेना के सिग्नल कोर में 17 वर्ष सेवा देने के बाद पनवाड़ी गांव निवासी रोहित शर्मा सोमवार को सेवानिवृत्त होकर अपने गांव लौटे। सिवाया टोल प्लाजा पर ग्रामीणों और टोल कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने रोहित शर्मा पर पुष्प वर्षा की, फूलमालाएं पहनाईं और ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मान किया। टोल प्लाजा से ग्रामीण उन्हें काफिले के साथ पनवाड़ी गांव ले गए। भराला गांव में भी उनका स्वागत किया गया। पनवाड़ी गांव में प्रवेश करने पर भी पुष्प वर्षा से अभिनंदन हुआ। भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने रोहित शर्मा के सेवाकाल को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि उनकी राष्ट्रसेवा के प्रति निष्ठा युवाओं को सदैव प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर सोनू शर्मा, अश्वनी चौधरी, गौरव सिवाच, शिवम शर्मा, मुदित शर्मा, विकास, नीरज, प्रमोद, चिंटू सिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें