मेरठ। सात दिन बाद गन्ना मिलों का पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। जल्द ही मिलों का लक्ष्य भी निर्धारित हो जाएगा। इसे लेकर बुधवार को भी लखनऊ में गन्ना भवन में बैठक हुई, जिसमें भुगतान न करने वाली मिलों पर खास नजर रही। इन मिलों का लक्ष्य इस बार कम हो सकता है।
जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि मेरठ में किनौनी मिल का पेराई सत्र 28 अक्तूबर, दौराला, मवाना और नंगलामल मिल का संचालन 30 और सकौती और मोहिउद्दीनपुर मिल का संचालन 31 अक्तूबर से शुरू होगा। इन मिलों का लक्ष्य भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। संवाद