फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा हुई खराब... सीने में घुटन, आंखों में जलन

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा हुई खराब... सीने में घुटन, आंखों में जलन
विज्ञापन

मोदीपुरम। शहर में बीते पांच दिन से हवा की गुणवत्ता खराब है। लगातार दूसरे दिन भी मेरठ 286 एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) के साथ प्रदूषण में देश के 167 शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर रहा। फरीदाबाद सबसे प्रदूषित और बागपत तीसरे नंबर पर रहा। वहीं अस्पतालों में आंखों में जलन, खांसी-जुकाम और सांस के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ही इन बीमारियों के करीब एक हजार मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानक के अनुसार शून्य से 50 तक एक्यूआई अच्छा माना जाता है। 51 से 100 तक औसत और 101 से 200 तक मॉडरेट की श्रेणी में आता है। 201 से 300 तक बुरा और 301 से 400 तक बहुत बुरा माना जाता है। मेरठ में 15 अक्तूबर के बाद से एक्यूआई 200 के पार ही है। प्रदूषण की वजह से हवा में घुसे खतरनाक महीन कण नाक और मुंह के रास्ते फेफड़ों तक पहुंचते हैं। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए ये कण खतरनाक होते हैं। गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

सांस की नली में होती है सूजन
छाती एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि प्रदूषण से सांस की नली में सूजन बढ़ जाती है। दमा और टीबी मरीज परेशान बेचैन होने लगते हैं। एलर्जी, स्किन और आंखों की बीमारी भी हो सकती है।
मास्क और चश्मा लगाएं
जब तक हवा की सेहत न सुधरे सुबह और शाम में बाहर निकलने से बचना चाहिए। छाती एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मास्क प्रदूषण से कुछ हद तक बचा सकता है। घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों में जलन हो तो चश्मा लगा सकते हैं। दमा या एलर्जी हो तो चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन

शहर में बुधवार को कहां कितना रहा एक्यूआई:
गंगानगर 305
मेडिकल 300
ईव्ज चौराहा 292
तेज गढ़ी 288
जयभीमनगर 279
हापुड चौराहा 275
केसरगंज 277
शॉपरिक्स 262
पल्लवपुरम 232
बेगमपुल 225
...................................
बीते पांच दिन से हालात विकट:
19 अक्तूबर 286
18 297
17 339
16 252
15 216
..............................
गिर रहा रात का तापमान
वहीं दूसरी तरफ रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। दिन के तापमान में बढोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 16.6 रहा। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य रहा जबकि रात का में सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अगले चार-पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ रात में ठंड बढेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें