फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीआरपीएफ जवान का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
गांव मटौरा में सिपाही सतेंद्र को गार्ड आफ आनर देते सीआरपीएफ की गारद। (स्त्रोत ग्रामीण) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। रोटावेटर की चपेट में आकर मरे सीआरपीएफ के जवान सतेंद्र का उनके गांव में बुधवार की सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ की गारद द्वारा उनको गार्ड ऑफ आनर दिया गया।
गांव मटौरा निवासी सतेंद्र (43) सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर 38 बी बटालियन में तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी श्रीनगर के सांबा सेक्टर में चल रही थी। रविवार को सतेंद्र छुट्टी पर गांव आया था। मंगलवार की सुबह अपने चाचा के लड़के सहदेव के साथ खेत में गेहूं बोने के लिए गया था। बुवाई करने के दौरान पैर फिसलने से रोटावेटर में फंसकर घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे सम्मान के साथ गांव के श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ की गारद ने गार्ड ऑफ आनर दिया। मुखाग्नि पुत्र अभिनव द्वारा दी गई। गांव के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें