फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, जोधपुर में थी तैनाती

Sat, 20 Jul 2019 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक इंस्पेक्टर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ निवासी सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर ने जोधपुर में आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका शव सुबह परतापुर लाया गया। इंस्पेक्टर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


परतापुर थानाक्षेत्र के रिझानी ग्राम निवासी संदीप गिरी पुत्र धर्मपाल ने शुक्रवार देर रात आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उनका शव जोधपुर से मेरठ उनके पैतृक आवास लाया गया। वहीं परिजनों ने इसे आत्महत्या न बताते हुए हंगामा किया। 

Trending Videos
विज्ञापन

बताया गया कि तीस वर्षीय संदीप दिल्ली पुलिस में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात थे। इसी दौरान कुछ माह पहले उन्होंने सीआरपीएफ की परीक्षा दी। परीक्षा में पास होने पर उन्हें इंस्पेक्टर के पद पर जोधपुर पोस्टिंग मिली थी। शुक्रवार को वह जोधपुर में ही थे। यहां आत्महत्या कर ली। 

संदीप की पत्नी ऋतु व दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं इसे आत्महत्या न मानते हुए ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें