फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत मिले कौवे और कबूतर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। बर्ड फ्लू को लेकर चल रहे अलर्ट के बीच शनिवार को लालकुर्ती के छोटा बाजार में कबूतर तो परतापुर गांव और गगोल में काफी संख्या में कौवे, कबूतर और चिड़िया मृत हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पक्षी वायरस से मरे हैं या ठंड से, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

गगोल के प्रधान महेंद्र ने बताया कि बड़ी संख्या में मृत मिली चिड़ियां जमीन में दबवा दी गई। किसान आदेश विकल, बिल्लू चौधरी, विनोद चिकारा आदि का कहना है कि यह बर्ड फ्लू की दस्तक भी हो सकती है। हालांकि तापमान काफी नीचे होने से भी पक्षी मरते हैं। अगर बर्ड फ्लू का मामला है तो जनता सतर्कता बरते, मीट आदि का सेवन न करें। वहीं, मुजफ्फरनगर तक बर्ड फ्लू पहुंचने की सूचना के बाद पशुपालन विभाग ने शनिवार को 64 सैंपल बरेली प्रयोगशाला में भेजे हैं। इसी के साथ सभी ब्लॉक में पोल्ट्री केंद्रों पर विशेष नजर रखने के शासन के निर्देश हैं। जिले में 46 पोल्ट्री केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें