फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माता शाकंभरी देवी मंदिर में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा खिवाई स्थित माता शाकंभरी देवी मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय मेले के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। मेले में सजे बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। रविवार सुबह से ही मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर में भीड़ बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु दोबारा मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं। मेले में पूजा सामग्री, प्रसाद, खिलौने और अन्य सामान की दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें