लावड़ हरियाली तीज पर निशुल्क मेहंदी लगवाकर दिखाती महिलाएं व मौजूद कार्यक्रम आयोजक मोहन सैनी व भ
लावड़। हरियाली तीज के पर्व पर लावड़ में महिलाओं और युवतियों के लिए निशुल्क मेहंदी कैंप लगाए गए। मोहल्ला सैनीनगर और शिव बड़ा मंदिर परिसर में भाजपा नेता मोहन सैनी की ओर से आयोजित कैंप में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कैंप का उद्घाटन भाजपा नेता मिलन सोम और पूर्व चेयरपर्सन प्रत्याशी अर्चना सैनी ने किया। मेहंदी लगवाने के लिए दोनों स्थानों पर देर शाम तक महिलाओं की भीड़ लगी रही। मेहंदी कलाकारों ने महिलाओं के हाथों पर विभिन्न आकर्षक डिजाइनों की मेहंदी लगाई। मोहन सैनी ने कहा कि तीज के पर्व पर महिलाओं को सुविधा उपलब्ध कराने और त्योहार की खुशियों में सहभागी बनने के उद्देश्य से कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान लक्ष्मी सैनी, बबीता सैनी, आंचल, सविता, पूनम कश्यप, अंजू जाटव, नेहा, चांदनी आदि मौजूद रहीं।